Type Here to Get Search Results !

आबकारी विभाग की कार्यवाही में 1 लाख 49 हजार रुपये की सामग्री पकड़ी

 आबकारी विभाग के दल ने देवास में कार्यवाही कर 03 प्रकरण दर्ज किए

----

कार्रवाई में 2 वाहन बिना नंबर के एक्टिवा और टीवीएस जुपिटर जप्त

--------- 

जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 49 हजार 620 रूपए 

-----------

     देवास 03 अक्टूबर 2024/  जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग  द्वारा गत दिवस देवास शहर में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें राधागंज से एक्टिवा एवं खटाम्बा रोड से टीवीएस जुपिटर बिना नंबर की गाड़ी अवैध शराब के साथ जप्त की गई। बापू की कुटिया होटल ग्राम सोखलिया पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 3 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तलाशी में 65 पाव देशी मदिरा प्लेन, 9 बीयर केन, 26 पाव विदेशी मदिरा व्हिक्सकी के बरामद हुए। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 49 हजार 620 रूपए है ।