Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में पूर्ण साक्षर गांव बनकर बरखेड़ी रहा प्रथम

 *देवास जिले में पूर्ण साक्षर गांव बनकर बरखेड़ी रहा प्रथम



*


देवास। नव भारत साक्षर उल्लास कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन कर ग्राम बरखेड़ी जिले का प्रथम पूर्ण साक्षर गांव बनकर जिले में प्रथम रहा।नव साक्षर ग्राम प्रभारी रमेश जोशी ने जानकारी देते हुवे बताया कि विश्व साक्षरता दिवस अवसर पर देवास जिला पंचायत सीईओ हिमांशु सिंह ने ग्राम पंचायत बरखेड़ा कोतापाई के ग्राम बसाहट बरखेड़ी को पूर्ण साक्षर बनाने वाली नव भारत साक्षर उल्लास टीम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।ग्राम पंचायत सरपंच वीरेंद्र सिंह पवार, जनशिक्षा केंद्र प्रौढ शिक्षा समन्वयक एवम जनशिक्षक  सहज सरकार,श्रीमती वर्षा सिंह नेगी,प्रौढ शिक्षा संकुल सह समन्वयक जितेंद्र सिंह ठाकुर,शिक्षिका श्रीमती अनीता टेलर,नव साक्षर अक्षर साथी श्रीराम चौधरी, की टीम को पुरस्कृत करते हुवे टीम के कार्यों की सराहना जिला पंचायत सीईओ हिमांशु सिंह ने की, उन्होंने बताया कि टीम के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि नव भारत उल्लास कार्यक्रम,प्रौढ शिक्षा कार्यक्रम की पूर्णता टीम के सभी सदस्यों के शत प्रतिशत योगदान से संभव है,मध्य प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में बसे आदिवासी बहुल इलाकों में साक्षरता दर अधिक हैं जबकि सामान्य क्षेत्र अब भी हम इससे अछूते है, हमे मिलकर देवास जिले सहित पूरे प्रदेश को वर्ष 2027 से पूर्व पूर्ण साक्षर बनाने का कठिन लक्ष्य पूरा करना है,देवास जिले में अभी भी 45 हजार के करीब असाक्षार साथी चिन्हित किए गए है जिनमे सभी आयु वर्ग के साथियों को ग्राम एवम शहरी क्षेत्रों में वार्ड वार चिन्हित किया गया है।नव साक्षर उल्लास भारत कार्यक्रम को ग्राम बरखेड़ी में पूर्णता प्रदान करने में जनशिक्षा केंद्र शासकीय श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 की जनशिक्षक टीम,संस्था महात्मा मध्य प्रदेश,अक्षर साथियों एवम संकुल सह समन्वयक को शैक्षिक सामग्री,बोर्ड,बैठने हेतु दरी,कॉपी,किताबे आदि नि:शुल्क रूप से उपलब्ध करवाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है इसके प्रति आभार प्रकट किया।विश्व साक्षरता दिवस अवसर पर पूर्ण साक्षर गांव बनाए जाने पर ग्राम बरखेड़ी को शील्ड एवम प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मान कार्यक्रम आयोजन ग्राम शिप्रा स्तिथ निजी विद्यालय में जिला प्रौढ शिक्षा टीम द्वारा किया गया,कार्यक्रम में देवास जिले के सोनकच्छ,कन्नौद, बागली,खातेगांव, टोंकखुर्द,देवास ब्लॉक से आए अच्छा कार्य प्रदर्शन करने वाले अक्षर साथियों,संकुल सह समन्वयक,जनशिक्षक,ब्लॉक सह समन्वयक प्रौढ़ शिक्षा,शिक्षक साथियों,मास्टर ट्रेनर को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ हिमांशु सिंह, द्वारा शिक्षा का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,स्वागत भाषण जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सक्सेना ने दिया एवम जिले में संचालित प्रौढ़ शिक्षा गतिविधियों की विस्तारित जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन बीआरसी किशोर वर्मा ने किया अंत में सभी के प्रति श्री सक्सेना ने आभार माना।