Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव पद को लेकर सस्पेंस बरकरार

 *प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया (सीएस) को लेकर सस्पेंस बरकरार है*

सतना/भोपाल। मध्य प्रदेश की CS वीरा राणा का मुख्य सचिव पद पर एक्सटेंशन इसी महीने समाप्त हो रहा है। सितंबर माह समाप्त होने में केवल चार दिन बाकी हैं और अभी तक CM मोहन यादव ने सीएस के दावेदारी को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं लेकिन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्य प्रदेश कॉडर के सबसे वरिष्ठ अफ़सर अनुराग जैन भी CS बनने से इंकार नहीं किया है। प्रशासनिक गलियारों सहित सभी अफसरों में इन दिनों यही चर्चा है कि अगला मुख्य सचिव कौन होगा?