एचआईवी /एड्स सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला अस्पताल देवास से जन-जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
........
देवास जिला अस्पताल से एचआईवी /एड्स के प्रति जागरूकता रैली को सीएमएचओ डाॅ बेक ने हरी झण्डी देकर किया रवाना
............................
देवास 27 सितम्बर/2024 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि प्रदेश में एचआईवी /एड्स संबंधित सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा कार्यक्रम का उददेश्य जनसामान्य में एचआईवी /एड्स की सम्पुर्ण जानकारी बढाने के लिये सघन जागरूकता गतिविधियां संचालित करना है एचआईवी /एड्स के संक्रमण के कारणोे एवं उससे सम्बंधित जोखिम की जानकारी को प्रचारित करना, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम सम्बंधी सेवाओं की मांग उत्पन्न करना जैसे कण्डोम,एसटीआई उपचार, एचआईवी जाॅच आदि, जागरूकता एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम सम्बंधी सेवाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है
जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख ने बताया कि एचआईवी /एड्स संबंधित सघन जागरूकता अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्था शासकीय नर्सिंग कॉलेज ,देवास की नर्सिंग छात्राओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम किये जा रहे इसी के तहत शुक्रवार को जिला स्तर पर एचआईवी /एड्स की जानकारी बढाने के लिये रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख , जिला एआरटी नोडल अधिकारी डॉ बी.आर. शुक्ला, श्रीमती रत्ना शर्मा (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी,अमलतास मेडिकल कॉलेज), शोभि गुप्ता ,आईसीटीसी स्टाफ में जिला चिकित्सालय देवास एवं अमलतास मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रैली मे भाग लिया।
सीएमएचओ डाॅ बेक ने जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी देकर रवाना किया रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर एमजी रोड होते हुए प्रमुख मार्गो से सयाजी द्वार होते हुए पुनः जिला अस्पताल पहुंची रैली मे बेनर पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया गया एचआईवी/एड्स के प्रमुख 4 मुख्य कारण, जिसमे ब्लड ट्रांसफ्यूजन,असुरक्षित यौन संबंध, गर्भवती मां से बच्चे में, आईव्ही नीडल से बचाव का संदेश दिया एवं 1097 हेल्पलाइन नंबर का पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया।

