*देवास महात्मा गांधी बस स्टैंड की बदहाल स्थिति
*
देवास बस स्टैंड पर जगह-जगह टाइल्स टूटी पड़ी है जिससे यात्री गिरकर घायल हो रहे हैं कल भी एक व्यक्ति बहुत ज्यादा घायल हो गया था और तो और दीवारों पर लगी टाइल्स भी अपने आप गिर रही हैं।
यहां पर आवारा कुत्तों सांड और गायों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण भी भयंकर गंदगी फैली हुई है।
लेकिन नगर निगम का कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है नवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में बाहर के लोग आएंगे तो देवास शहर के लेकर क्या संदेश जाएगा।