Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के तीर्थ क्षेत्र नेमावर में हो रहा बालू रेती का अवैध खनन

 *नेमावर से हो रहा बालू रेत का अवैध उत्खनन*

*शमशान घाट पर मृत शरीर को रखकर करना पड़ रहा घंटा इंतजार अवैध रेत से भरे ट्रैक्टरों के कारण लग जाता है जाम*

*लोग जान हथेली पर रखकर पानी से निकाल रहे रेत, किसी भी समय हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना*

खातेगांव तहसील में अवैध रेत का उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है हालांकि खबर चलने के एवं शिकायतों के बाद माइनिंग विभाग द्वारा अवैध रेत के उत्खनन पर कार्यवाही की जाती है,

पहले राजोर घाट पर अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा था तो अब नेमावर के शमशान घाट से 50 ट्राली प्रतिदिन रेट का अवैध परिवहन किया जा रहा है, नेमावर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि श्मशान घाट वाले रास्ते से निरंतर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है और यहां अंत्येष्टि करने आए लोगों को भी इन ट्रैक्टरों के कारण मृतक के शरीर को ऊपर ही रखकर घंटो तक ट्रैक्टरों के निकलने का इंतजार किया जाता है,

अवैध रेत के परिवहन के कारण ट्रैक्टरों का जाम लग जाता है जिसके कारण विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है,

मामले की जानकारी माइनिंग विभाग देवास को दी जा चुकी है किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई,

पूरे मामले पर माइनिंग विभाग का कहना है कि अभी जानकारी मिली है जल्द ही ठोस कार्यवाही की जाएगी