शहरी क्षेत्र देवास में नव निर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
-----------
देवास 06 सितम्बर 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जैम्स बेक ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र देवास में नव निर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र देवास में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक नवीन भवन निर्मित किये गये है। नवीन भवनों को हैंडओवर किया जाना है। सीएमएचओ ने देवास शहर में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक आवासनगर, त्रिलोक नगर, नाहर दरवाजा, नौसराबाद, सिविल लाइन, मेंढकी में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया। भवन निर्माण में शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए नगर निगम के ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। जिससे भवन हैंडओवर की कार्यवाही कर नियमित संचालन शुरू किया जा सके।


