Type Here to Get Search Results !

डॉ राजेश राजौरा होंगे मुख्य सचिव


*आज डॉ राजेश राजौरा के सीएस के आदेश के साथ ही होंगे ACS स्तर पर बड़े फेरबदल, नीरज मंडलाई बनेंगे ACS*

भोपाल। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक़ भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैंच के IAS अधिकारी डॉ राजेश राजौरा मध्यप्रदेश के अगले नए मुख्य सचिव होंगे। राजौरा के मुख्य सचिव के आदेश के साथ ही अपर मुख्य सचिव स्तर पर भी बड़े फेरबदल की चर्चा है। अब यह सस्पेंस लगभग समाप्त माना जा रहा है। और आज कभी भी उनके आदेश जारी हो जाएंगे। बता दें मुख्य सचिव वीरा राणा अपने एक्सटेंशन कार्यकाल से रिटायर हो रही है। माना जा रहा है कि उन्हें पूर्व मुख्य सचिव बीपी सिंह के स्थान पर राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद से नवाजा जाएगा। आज ही प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग नीरज मंडलाई के अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति सम्बन्धी आदेश जारी होंगे।