Type Here to Get Search Results !

कृषि विज्ञान केंद्र देवास में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण आयोजित

 कृषि विज्ञान केंद्र देवास में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण आयोजित




----------

देवास 13 सितंबर 2024/ कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्राकृतिक खेतीपर 05 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस. भार्गव ने बताया कि खेतों में मृदा की उर्वरा शक्ति दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। कृषक भाई लम्बे समय तक टिकाऊ खेती करना चाहते हैं तो उन्हें प्राकृतिक खेती को अपनाना पड़ेगा। साथ ही साथ रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों के कारण खेती की लागत बढ़ रही है, वहीं प्राकृतिक खेती में मृदा की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है, उत्पादन लागत में कमी आती है तथा रसायन मुक्त खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं।

केन्द्र में पदस्थ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र सिंह ने फसलों में प्राकृतिक खेती के तरीकों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती नीरजा पटेल, वैज्ञानिक ने कृषकों को खरपतवार तथा फसल अवशेषों में आग ना लगाकर मृदा में मिलाकर मृदा में जीवांश वृद्धि करने के बारे मेंजानकारी दी। इसके पश्चात वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविन्दर कौर ने प्राकृतिक खेती की आज के दौर में आवश्यकता, सिद्धांत तथा प्राकृतिक घटकों जैसे बीजामृत, घनजीवामृत, जीवामृत, नीमास्त्र आदि की निर्माण विधि की जानकारी दी।