देवास स्थानीय प्रेस क्लब के चुनाव दिनांक 28/9/2024 को होना निश्चित था विगत 15 वर्षों में प्रेस क्लब के चुनाव होते रहे थे तो सोचा जा रहा था कि इस बार भी चुनाव होंगे
आख़री साधारण सभा मे क्लब के राजेशपाठक सदस्य ने वहाँ पर कहा था कि प्रेस क्लब के चुनाव की चर्चा देवास शहर के जनमानस व अधिकारियों व राजनीतिक दलों के बीच होती रही है लेकिन इस बार क्या प्रेस क्लब देवास शहर के लोगो को एक सकारात्मक संदेश दे सकता है कि देवास प्रेस क्लब में कहीं भी कोई विरोधभास नही है और इस बार चुनाव न होकर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया जाए और जो लोग पूर्व में पदाधिकारी बन चुके है उनकी जगह अन्य लोगो को मौका दिया जाए
देवास शहर में देवास प्रेस क्लब के बारे में जनमानस व अन्य सभी गुटबाजी की बातें करते थे
प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्षो व वरिष्ठों ने सामंजस्य स्थापित करके नयी कार्यकारिणी गठित की गई है और उम्मीद की जा रही है कि ऐसा ही आने वाले वर्षों में किया जाएगा



