Type Here to Get Search Results !

जिला अस्‍पताल में कैम्प आयोजित कर एचआईवी एवं टीबी मरीजों को प्रोटीन तथा अन्य पोषक आहार के महत्व की जानकारी दी

 जिला अस्‍पताल में कैम्प आयोजित कर एचआईवी एवं टीबी मरीजों को प्रोटीन तथा अन्य पोषक आहार के महत्व की जानकारी दी



-------------


     देवास, 29 अगस्त 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला अस्‍पताल देवास स्थित एआरटी सेंटर में पवित्र आत्मा सेविका संघ इंदौर (विहान) के माध्यम से कैंप आयोजित किया गया। कैंप में चिकित्सा अधिकारी एवं विहान स्टाफ इन्दौर द्वारा मरीजों को बीमारी के बारे में समझाईश दी गई और वर्तमान में परिवार में नार्मल रहते हुए, दैनिक कार्य करने, समय पर दवाईयों का सेवन और सावधानियॉ रखने एवं पोषक आहार का महत्व समझाया गया। कैम्प में पवित्र आत्मा सेविका संघ इंदौर (विहान) द्वारा एचआईवी एवं टीबी मरीजों को प्रोटीन एवं अन्य पोषक आहार निःशुल्क दिया गया।