Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय खेल सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय हॉकी स्पर्धा का हुआ आयोजन

 राष्ट्रीय खेल सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय हॉकी स्पर्धा का हुआ आयोजन






------------


     देवास, 30 अगस्त 2024/ हॉकी के महान जादूगर पद्मश्री मेजर ध्यानचंद की जन्म पर खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम पर जिला स्तरीय हॉकी स्पर्धा का समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया। स्पर्धा के फाइनल (बालक वर्ग) में मेजर ध्यानचंद दल ने मनप्रीत दल को 06-04 से पराजित किया बालिका वर्ग में रानी चेन्नमा टीम ने भीकाजी कामा दल 02-01 से हराया। बालक मिनी जूनियर में केप्टन रूप सिंह दल ने श्रीजेश दल को 04-03 से पराजित किया। 


     खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खिलाड़ी के साथ पूरा देश मैदान में खेलता है। जीतना और सीखने वाला दल आगामी अवसरों पर स्वयं को और बेहतर बनाने का  प्रयास करता है। यही मैदान हमे बेहतर जीवन प्रबंधन भी सिखाता है।’’


     इस अवसर पर श्री राधेश्‍याम सोलंकी व जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष मुजीब शेख, सचिव सुधीर टोप्पो, पप्पी मर्सकोले, सलीम शेख, रवि गिरजापुरकर, अंकित टोप्पो, अजीम शेख, राहुल वर्मा, पंकज परमार, आदि उपस्थित थे। संचालन यशंवंत डागोरा ने किया एवं आभार जावेद पठान ने माना।