जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित
------------
देवास, 28 अगस्त 2024/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में कैंब्रिज हाई सेकेंडरी स्कूल देवास में संविधान के मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर को संबोधित करते हुए तृतीय अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेंद्र पाटीदार ने मूल अधिकार और मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधि के समान समानता एवं विधि के समान संरक्षण सभी नागरिक को समान रूप से प्राप्त है। उन्होंने मूल अधिकार के हनन होने पर उपचार अनुच्छेद 32 अनुच्छेद 226 के अंतर्गत बताए गए मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी और अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल, प्रभारी प्राचार्य श्री रितेश मिश्रा पैरा लीगल वॉलिंटियर श्री सैयद सदाकत अली शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

