Type Here to Get Search Results !

लोकशिकक्षण संचनालय भोपाल के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय ने युक्तियुक्त करण को मजाक बना दिया

 देवास

लोकशिकक्षण संचनालय भोपाल के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय ने युक्तियुक्त करण को मजाक बना दिया



देवास जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय ने राज्य सरकार के आदेश को दरकिनार कर पूर्व में विभाग के द्वारा तैयार की गयी सूची को युक्तियुक्त करण की कार्यवाही में शामिल न करते हुए मनमर्जी से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है जो लोग पोर्टल पर सूची में नही थे उनको किस कारण से वरीयता दी गई है यह बता नही पा रहे हैं गौरतलब है कि इस वर्ष शिक्षण  सत्र प्रारंभ हो गया है और बीच में से ही शिक्षकों को इधर से उधर कर दिया गया है बताया जाता है कि वर्ष 2005 से ही राज्य सरकार के द्वारा अटैच मेन्ट पर रोक लगायी गयी है लेकिन जिला मुख्यालय पर अनेको शिक्षकों को नियमविरुद्ध अनेको विभागों में लगा दिया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में अनेको विद्यालय शिक्षक विहीन होकर मात्र अतीथि शिक्षक के भरोसे छोड़ दिया गया है इस कार्य को लेकर चर्चा है कि लक्ष्मीनारायण का संगीत काफी चला है यह बात आजाद शिक्षक संघ के अजय सिंह गोड़ ने बताई है।