*वर्षाकाल के पूर्व बडे व छोटे नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ*
देवास। आगामी वर्षा ऋतु के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को निगम सीमा क्षेत्र के नालो एवं शहर मे स्थित छोटे नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिये गये। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बडे नालों की सफाई जेसीबी मशीन से की जा रही है साथ ही शहर मे स्थित छोटे नालों व नालियों की भी सफाई की जावेगी। आयुक्त ने बताया कि वर्षा पूर्व शहर मे स्थित छोटे नालों एवं नालियों के उपर जो फर्सीयां रखी गई है उन्हें हटाया जाकर सफाई करवाई जावेगी। छोटे नालों एवं नालियों मे अनुपयोगी कचरा डालने से छोटे नाले बारिश दिनों मे चौक हो जाते है जिससे शहर मे स्थित सडको पर जल जमाव जैसी स्थिती उत्पन्न हो जाती है। जल जमाव से निपटान के लिए शहर के मुख्य बाजारों से निकलने वाले छोटे नाले एवं नालियों की सफाई की जावेगी जिससे वर्षाकाल मे जल जमाव की स्थिती उत्पन्न नही होगी।
गौरतलब है कि नगर निगम जहां नाली व नालो की सफाई अभियान चलाया जा रहा है वही पहले भी यह देखा गया है कि मलबा उठाया नही जाता है और पुनः नालो में मिल जाता है
ख़ास बात यह है कि नगर निगम के द्वारा शहर के नालो व नालियों पर जो अतिक्रमण किया गया है उसको नही हटाया जा रहा है जिससे शहर में पानी भराने गुंजाइश बनी हुई है ये तो सिर्फ अपने ठेकेदारों को काम देने व कमीशन खाने की मुहिम साबित न हो क्योंकि पहले भी ऐसे ही कार्य किये गए हैं
ओर सड़को का निर्माण भी बिना किसी रूप रेखा के कर दिया गया है जिससे शहर के निचले हिस्से में पानी भरने की स्थिति बन जाती है और शहर की कालोनियों में भी नगर निगम की मिली भगत से कालोनी नाइजर ने शासकीय जमीन व नालो पर अतिक्रमण कर रखा है


