Type Here to Get Search Results !

आबकारी विभाग ने देवास वृत्त में कार्यवाही कर एक प्रकरण किया दर्ज

 आबकारी विभाग ने देवास वृत्त में कार्यवाही कर एक प्रकरण किया दर्ज


-----------

      देवास 22 अप्रैल 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर  कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता  एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल ने  वृत्त देवास में मुखबिर सूचना पर मेंढकीचक में कार्यवाही कर एक  घर की विधिवत तलाशी लेने पर 52.6 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा बरामद की, जो अवैध रूप से संग्रह कर रखे होने से भवन स्वामी मनीष जयसवाल के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

    कार्यवाही में  आबकारी उप निरीक्षक  राजकुमारी मंडलोई, निधि शर्मा,डी पी सिंह, विजय कुचेरिया  आबकारी मुख्य आरक्षक  राजाराम रायकवार, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,  नितिन सोनी, विकास , सनत कुमार  शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।