देवास जिला मुख्यालय में स्थित मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एकबार फिर से चर्चा में आ गया है
पूर्व में यहाँ पर कर्मचारियों के हितों पर डाका डाल कर करोडो रुपये का घोटाला किया गया था लेकिन इस बार भंगार को बेचने में घोटाला किया गया है
गौरतलब है कि जितने भी घोटाले हुवे है वे सभी मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एम पी शर्मा के कार्यकाल में ही हुवे है इस मामले में देवास के लोगो ने जो शिकायत की तब जाकर इस भंगार घोटाले का पता चला आश्चर्य यह देख कर हो रहा है कि उक्त अधिकारी के खिलाफ काफी शिकायतें मिलने के बाद भी उक्त अधिकारी पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है न ही उक्त अधिकारी को यहां से हटाया गया है जबकि उक्त अधिकारी को यहां से हटा कर दूसरे जिले में भेजा जाना चाहिए क्योंकि यहां पर रहते हुवे यह अधिकारी करोडो के पेंशन घोटाले की जांच को प्रभावित कर सकता है व इस भंगार घोटाले की जांच को भी प्रभावित कर सकता है
प्रशासन को चाहिए कि उक्त अधिकारी जोकि अभी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के पद पर अपनी सेटिंग्स से बैठा है तुरंत ही देवास जिले से बाहर भेजा जाना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके ।
