Type Here to Get Search Results !

हिन्दू कैलेंडर वितरित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क

 हिन्दू कैलेंडर वितरित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क





देवास। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क लगातार जारी है। गुरूवार को मध्य शहर में स्थित वार्ड क्रमांक 37 एवं वार्ड क्रमांक 41 में घर घर सम्पर्क किया गया। शाम 5 बजे भाजपा कार्यकर्ता जनता बैंक के समीप एकत्रित हुए। प्रचार वाहन के साथ भाजपा के झंडे, बेनर लिये कार्यकर्ताओं ने बड़ा बाजार, भेरूगढ़, खारी बावड़ी, ढोली मोहल्ला, मालीपुरा क्षेत्र में हिन्दू तिथियों पर आधारित केलेण्डर एवं पत्रक वितरण करते हुए हर घर सम्पर्क किया। सम्पर्क के दौरान माताओं, बहिनों में खासा उत्साह दिखाई दिया, उन्होने अबकी बार, 400 पार एवं हर हर मोदी के नारे लगाते हुए श्री सोलंकी की विजय का आशीर्वाद दिया। हर घर सम्पर्क के दौरान मार्ग में स्थित श्रीराम मंदिर, सदगुरू दत्तात्रेय मंदिर, हनुमान मंदिर में पूजन भी किया। इसी प्रकार शुक्रवार को इटावा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 व वार्ड क्रमांक 8 में भी बड़े स्तर पर स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क किया।

इस संपर्क अभियान के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप बांगर, महेश चौहान, अजय तोमर, शशिकांत यादव, जगदीश सेन, भूपेश ठाकुर, प्रवीण वर्मा, रामदयाल यादव, पंकज वर्मा, शंभू अग्रवाल, शेखर कौशल, शैलेंद्र सिंह गौड़, रवि कसेरा, मनीष कसेरा, लक्की मक्कड, रितेश उपाध्याय, शुभम पवार, सतीश गोस्वामी, गोपाल खत्री, शुभम यादव, जयेश पडियार, अतुल शर्मा, सुभाष मंडलोई, सोनू परमार, प्रतीक सोलंकी, गोलू प्रजापत, रामबाबू बैरागी, मयंक द्विवेदी, प्रवीण सोनी, संदीप वैष्णव, गौरव सिंह, अशीष दवे, विशाल शर्मा, अनुज शर्मा, शशांक शर्मा, नीरज चौहान, रोशन यादव, राजू प्रजापत, त्रिपाल सिंह पवार, मितेश रघुवंशी, दिनेश शर्मा, राजकुमार झारेवाले, सुरेश शर्मा, कृष्ण पटवा, शशि कला ठाकुर, अर्जुन पटवा, पप्पू पीतांबरा, मनीष ठाकुर, इंदर सिंह, बहादुर सिंह, आदित्य दुबे, भेरू सिंह ठाकुर, संतोष चावला, राधेश्याम वर्मा, ओम परिहार, महेंद्र व्यास सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।