Type Here to Get Search Results !

पुनः प्रत्याशी बनाने पर सोलंकी ने जताया पार्टी नेतृत्व का आभार

 पुनः प्रत्याशी बनाने पर सोलंकी ने जताया पार्टी नेतृत्व का आभार


देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा व लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में देवास संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी को पुनः उम्मीदवार घोषित किया गया है। देवास संसदीय सीट से श्री सोलंकी पर पार्टी ने लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि लोकसभा उम्मीदवार की पहली सूची में उम्मीदवार बनाए जाने पर संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार को देवास में संसदीय कार्यालय पर किया। अपने स्वागत के प्रतिउत्तर में सांसद सोलंकी ने कहा कि इसका पूरा श्रेय क्षेत्र की जनता जनार्दन के स्नेह भरे आशीर्वाद को जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के स्नेह से उन्हें पुनः क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है। संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह कभी टूटने नही देंगे। केन्द्र प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व और संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं का उन पर पूरा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार (400 पार) भारी बहुमत से सरकार बनाने में देवास संसदीय क्षेत्र का भी योगदान रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देवास संसदीय सीट से मेरा आत्मीय रिश्ता है, यहां की जनता ने मुझे एक बार सांसद के रूप में चुनकर सेवा करने का सौभाग्य दिया है। एक बार पुनः पार्टी ने अपने इसी परिवार की सेवा का अवसर दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि महेंद्र सिंह सोलंकी को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में उन्हें प्रत्याशी बनाकर क्षेत्र के विकास के लिए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु जन सेवा के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। हमारे जिले के समस्त कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा को जिताकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजयश्री की ओर पहुंचाएंगे, ताकि केंद्र में नरेंद्र मोदी की ताकत बन सके। मैं देवास जिले की जनता की ओर से केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देता हूं। इस अवसर पर हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, संसदीय क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।