Type Here to Get Search Results !

प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना मेरी बेटियों की पढ़ाई में बनेगी मददगार- श्रीमती पूजा देवड़ा


प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना मेरी बेटियों की पढ़ाई में बनेगी मददगार- श्रीमती पूजा देवड़ा


--------------

लाड़ली लक्ष्मी योजना से श्रीमती पूजा देवड़ा की दोनों बेटियां बनी हितग्राही

-----------

बेटियों को योजना का लाभ मिलने पर श्रीमती देवड़ा बहुत खुश प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हृदय से धन्यवाद

---------

  देवास, 01 जनवरी 2024/ प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए वरदान बन रही है। इस योजना जहां एक ओर बेटियां के जन्म पर परिवार में खुशियां मनाई जा रही है। इस योजना का लाभ देवास के इटावा क्षेत्र की रहने वाली श्रीमती पूजा देवड़ा को दो बेटियां होने पर दोनों बेटियों को लाभ मिला है। इस योजना का लाभ मिलने पर वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं महिला बाल विकास विभाग की पूरी टीम को बधाई दे रही है।

श्रीमती पूजा देवड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना से मेरी बेटियों की पढ़ाई की चिंता खत्म से हो गई है। वे बताती है कि इस राशि से उनकी बेटियों की पढ़ाई की चिंता कम हो गई है। इस राशि से वे बेटियों को अच्छे से पढ़ा सकेगी। बेटियों के लिए प्रदेश सरकार ने महत्ती योजना संचालित की है। इस राशि से बेटियों का भविष्य संवरेगा। इसके लिए वे सभी को पुन: धन्यवाद दे रही है।शासन की इस महत्ती योजना से बेटियों को कक्षा 6टी, कक्षा 9वीं, कक्षा 11वीं, कक्षा 12 वीं एवं कॉलेज में प्रवेश लेने पर स्कॉलरशिप दी जा रही है। इसके साथ ही 21 वर्ष की आयु होने पर बेटियों को एक लाख रुपए से अधिक की राशि प्रदान की रही है।