Type Here to Get Search Results !

गुरू गोविंदसिह के प्रकाश पर्व पर निकले चल समारोह एवं पंच प्यारों का स्वागत*

 *गुरू गोविंदसिह के प्रकाश पर्व पर निकले चल समारोह एवं पंच प्यारों का स्वागत*




देवास। गुरूवार 18 जनवरी को सिक्ख समाज के धर्म गुरू गुरू गोविन्दसिह जी के प्रकाश पर्व पर चल समारोह मे निकले पंच प्यारों का पुष्पमाला से स्वागत विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पार्षद ऋतु सवनेर के द्वारा निगम कार्यालय के सामने मंच से किया गया। श्री अग्रवाल एवं श्री जैन के द्वारा प्रकाश पर्व के अवसर पर वाहन मे पालकी मे विराजित गुरूग्रंथ साहेब पर माल्यार्पण एवं अपने का हुनर करतब दिखाने वाली गथका पार्टी व सिक्ख समाज के प्रबुद्धजनो का भी स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। इस अवसर पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारी अशोक उपाध्याय, मुशाहीद हन्फी, श्याम सुन्दर रघुवंशी, रणजीतसिह पंजाबी, उमेश चतुर्वेदी, विकास शर्मा, हेमन्त उबनारे, तनवीर शेख, ताराचंद चौधरी, भूपेन्द्रसिह ठाकुर, घनश्याम चावडा, कुणाल दुबे, आनंद प्रजापति, शैलेन्द्रसिह परिहार, कमला बांगर, दिपीका मजूमदार सहित अन्य कर्मचारियो ने भी चल समारोह का स्वागत किया। गुरू गोवन्द्रसिह जी के प्रकाश पर्व पर निकले चल समारोह के पश्चात स्वच्छता सर्वेक्षण के अन्तर्गत चल समारोह मे सिक्ख समाज के कार्यकर्ताओं एवं निगम की टीम द्वारा तत्काल सफाई की जाकर पुष्पवर्षा के अनुयोगी कचरे को उठाया गया।