Type Here to Get Search Results !

देवास जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में सास-बहु सम्मेलन आयोजित कर दी जा रही परिवार नियोजन की जानकारी

 देवास जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में सास-बहु सम्मेलन आयोजित कर दी जा रही परिवार नियोजन की जानकारी



------------


      देवास 05 जनवरी 2024/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अन्तर्गत परिवार कल्याण कार्यक्रम को और मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र में सास-बहु सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है। सम्मेलन में गांवों से नवविवाहित दंपती, एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं, परिवार नियोजन के साधन न अपनाने वाली महिलाएं, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओ के साथ व अन्य महिलाओं को शामिल किया जा रहा है।


    सीएमएचओ डॉ. विष्‍णुलता उईके ने बताया कि जिले के विभिन्न स्वास्‍थ्‍य संस्थाओं उप स्वास्थ्य केन्द्र और आरोग्यम केन्द्रो में सास-बहु सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा। कम्युनिटी हेल्थ आफिसर और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मेलन में नवागंतुक बहु व सास के मध्य समन्वय व संवाद स्थापित कर उनके पारस्परिक अनुभवों के आधार पर परिवार नियोजन कार्यक्रम को और भी रूचिकर बनाया जा रहा है।


      सम्‍मेलन को अधिक रुचिकर बनाने के लिए प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाकर सास-बहु सम्मेलन में छोटे परिवार, सीमित परिवार के लाभ की जानकारी स्थानीय भाषा और लहजे में समझा रही है। परिवार कल्याण के स्थाई और अस्थाई साधनो को अपनाने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।