Type Here to Get Search Results !

विकसित भारत संकल्प यात्रा पशु पालन विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर किसानों को पशुपालन व्यवसाय एवं अन्य योजनाओं की दी जानकारी

 विकसित भारत संकल्प यात्रा

पशु पालन विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर किसानों को पशुपालन व्यवसाय एवं अन्य योजनाओं की दी जानकारी


------------------

  देवास, 01 जनवरी 2024/ पशुपालन विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर किसानों को पशुपालन व्यवसाय एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उपसंचालक पशु चिकित्सा देवास ने बताया कि जिले के किसानों को शिविर आयोजित कर विभिन्न जानकारी दी जा रही है। शिविर में दुधारू पशुपालकों को उनके दुध देते जानवरों पर उनके रख रखाव के लिए आवश्यक कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में प्राप्त करने के लिये पशु केसीसी योजना केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही है। इसमें प्रति दुध देती गाय के लिये 1500 रुपए एवं दुध देती प्रति भैंस 18000 रुपए के मान से ऋण दिया जाता है। साथही योजना में 1.60 लाख रूपए तक की लिमिट के लिये को लेटर लग्यारंटी की भी आवश्यकता नही है।

उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि केन्द्र शासन की इस योजना का देवास जिले को वर्ष 2023-24 के प्राप्त 3600 पशु केसीसी के लक्ष्य में अभी तक 1921 केसीसी के आवेदन प्राप्त होकर बैंकों को भेजे जा चुके है जिसमें से लगभग 928 प्रकरण स्वीकृत किये जाकर वितरण भी किये गये है। उन्होंने बताया कि जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा में संचालित वेन के साथ आयोजित शिविर के माध्यम से सीधे दुधारू पशुपालकों के केसीसी आवेदन प्राप्तकर बैंकों को भेजे जा रहे हैं।