Type Here to Get Search Results !

हितग्राही मूलक योजनाओं में बैंक अधिक से अधिक ऋण स्‍वीकृत करें - कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता

 जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में आयोजित


------------


हितग्राही मूलक योजनाओं में बैंक अधिक से अधिक ऋण स्‍वीकृत करें - कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता




------------


बैंक किसानों को दीर्घ अवधि के‍ लिए ऋण देने के लिए कार्य योजना बनाये


------------


     देवास 08 जनवरी 2024/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासन की सभी ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को अधिक संख्या में आवेदन बैंकों को प्रेषित करने एवं बैंकों को समय सीमा में स्वीकृति/वितरण प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने बैंकों को लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि हेतु निर्देशित किया। बैंको को निर्देश दिये कि हितग्राही मूलक योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण स्‍वीकृत किया जाये। बैठक में डीप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका चन्‍द्रावत, एलडीएम श्री एहसान अहमद, अतिरिक्‍त सीईओ जिला पंचायत श्री बृजेश पटेल, आरबीआई से श्री श्रवण कुमार, नाबार्ड से श्री ओजस्‍वी दीक्षित सहित ऋण योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बैंक अधिकारी उपस्थित थे।


     बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कृषि और उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिये कि बैंको के साथ समन्‍वय कर ड्रीप और मल्चिंग पद्धती से खेती करने के लिए विकासखण्‍डस्तर पर योजना बनाकर किसानों को योजना का लाभ पहुंचाये। बैंक किसानों को दीर्घ अवधि के‍ लिए ऋण देने के लिए कार्य योजना बनाये। आरसेटी स्‍व सहायता समूह की महिलाओं अन्‍य योजनाओं के हितग्राहियों को प्रशिक्षण दें, जिससे उन्‍हें बैंक से लोन लेने में वरीयता मिले।  


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में पूर्व में आयोजित जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक के कार्य विवरण की समीक्षा, जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक से संबंधित की गई कार्यवाही की रिपोर्ट, वित्त वर्ष में जिले में बैंकिंग विकास की समीक्षा, जिले के प्रमुख बैंकिंग मापदंड, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र और समाज के कमजोर वर्ग में ऋण का प्रवाह, जिले में बैंकिंग विकास के लिए आसन्न रहने वालों को हटाने/न्यूनतम करने एवं सक्षम बनने वालों को सुविधा प्रदान करने के मुद्दे, वित्त वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत प्रदर्शन, क्रेडिट जमा अनुपात, जिला ऋण योजना के तहत बैंकों के कार्यनिष्पादन की समीक्षा की।


     जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में शासन द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना, स्वरोजगार योजना, स्वयं सहायता समूह का लिकेज, राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायत समूह, मुख्य मंत्री पथ विक्रेता योजना, मुख्य मंत्री उद्ययम क्रांति योजना, जिला उद्योग केंद्र क्रेडिट लिंकेज एवं खाते खोलना, किसान की आय दुगनी करना, पशु डेयरी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधान मंत्री जन धन योजना के खाते की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा योजना,अटल पेंशन योजना आरएसईटीआई (RSETI) और वित्तीय साक्षारता केन्द्रों के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की।