Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर कार्यालय देवास में आयोजित हुआ मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम

 कलेक्‍टर कार्यालय देवास में आयोजित हुआ मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम  





-----------


देवास 01 नवम्‍बर 2023/ मध्‍य प्रदेश शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग के  निर्देशानुसार देवास जिले में 01 नवम्‍बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया।  जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम कलेक्‍टर कार्यालय देवास में आयोजित हुआ। जिला मुख्यालय पर कलेक्‍टर कार्यालय में प्रात: 9 बजे कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रीय-गान और मध्‍य प्रदेशगान हुआ। स्‍कूल के बच्‍चों ने स्‍वीप गतिविधियों के माध्‍यम से मतदान के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस दौरान पुलिस अधिक्षक श्री संपत उपाध्‍याय, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना सहित अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।