Type Here to Get Search Results !

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के जिला स्तरीय प्रशिक्षण में हेल्थ वर्कर्स को दिलाई मतदान की शपथ

 नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के जिला स्तरीय प्रशिक्षण में हेल्थ वर्कर्स को दिलाई मतदान की शपथ



----------


     देवास 01 नवम्‍बर 2023/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत शासन नई दिल्ली द्वारा हेल्थ वर्कर्स के नियमित टीकाकरण प्रशिक्षण के लिए नवीन मॉड्यूल विकसित किया गया है। जिले में हेल्थ वर्कर्स ए.एन.एम. का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वीप गतिविधि अंतर्गत हेल्थ वर्कर्स को मतदान की शपथ दिलाई।


     देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए स्वास्थ्य  संस्थाओं में मतदान जागरूकता  के लिए स्वास्थ्य परिसर में जागरूकता बेनर लगाकर और ओपीडी आईपीडी स्लीप, टीकाकरण कार्ड में मतदान जागरूकता सील लगाकर शतप्रतिशत मतदान करने का आहवाहन किया जा रहा है।