*मध्य प्रदेश के शाजापुर में पुलिस की अनूठी पहल चर्चा में
*
*जिला पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए चलित रेस्टरूम तैयार कराए हैं. इस वाहन को महिला तेजस्विनी वाहन नाम दिया गया है. खास बात यह है कि चलित रेस्टरूम या वॉशरूम को पुलिस के पुराने वाहनों को ही मॉडिफाइ करके बनाया गया है. शाजापुर एस पी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहती हैं तो उनकी सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं रहती है. जिस कारण कर्मचारियों को बहुत दिक्क़त का सामना करना पड़ता है. इसलिए पुलिस लाइन में रखे खराब वाहनों को ठीक कराकर तेजस्विनी वाहन तैयार करवाए गए.
