Type Here to Get Search Results !

कम्यूनिकेशन टीम को दी ट्रेनिंग

 कम्यूनिकेशन टीम को दी ट्रेनिंग


देवास/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत आगामी माह में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कम्यूनिकेशन टीम का दल गठित किया गया। टीम द्वारा जिले के सम्पूर्ण मतदान केन्द्रों से मिनिट टू मिनिट अपडेट लेने का कार्य कम्यूनिकेशन टीम करेगी। मतदान दल रवाना होने से लेकर मतदान समाप्ति से मतदान दलों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने तक सम्पूर्ण किये जाने वाले कार्यों की जानकारी कम्यूनिकेशन की टीम द्वारा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सम्पूर्ण मतदान केन्द्रों से जानकारी एकत्रित कर आर.ओ.के माध्यम से सी.ओ.आफिस की ओर भेजी जाने का कार्य कम्यूनिकेशन टीम करेगी। कम्यूनिकेशन टीम के द्वारा किस प्रकार से सम्पूर्ण कार्य सम्पादित होगा इसको लेकर निगम बैठक हॉल में जिले की कम्यूनिकेशन टीम को पृथक — पृथक रूप से प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई। देवास जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र से कम्यूनिकेशन के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी ट्रेनिंग में उपस्थित रहे। कम्यूनिकेशन टीम को जिला नोडल प्रशिक्षण अधिकारी डॉ.समीरा नईम, डॉ.एस.जी.एस.राणा सहायक नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विस्तृत रूप से ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान निगम उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त लता अग्रवाल, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया एवं निगम कम्यूनिकेशन से महेन्द्र सोनगरा, कुणाल दुबे, आनन्द प्रजापति, मृगेन्द्र पवार आदि कर्मचारी ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित रहे।