स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली व चौपाल का आयोजन कर मतदान की शपथ दिलवाई
------------
देवास 13 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत चापड़ा में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली व चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति ने मतदाता जागरूकता रैली के बाद सभी को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी दिलवाई।
