मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर
--------
योजना से प्राप्त राशि लाड़ली बहनाएं अपने बच्चों की पढ़ाई पर कर रही है खर्च, खुद का कार्य भी कर रही है प्रारंभ
---------
योजना का लाभ मिलने से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दे रही है धन्यवाद
---------
देवास, 04 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही है। इस योजना की राशि से उनके चेहरे पर खुशी देखती है बन रही है। योजना से प्राप्त राशि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर रही है, वहीं लाड़ली बहनाएं आत्मनिर्भरता की नई ईबारत लिखते हुए खुद का कार्य भी प्रारंभ कर आर्थिक तौर पर सुदृढ़ हो रही है। इस योजना का लाभ मिलने से लाड़ली बहनाएं बहुत खुश हैं तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से हम बनी रही आत्मनिर्भर- श्रीमती रूबीना बी
देवास जिले के ग्राम गुर्जर बापच्या निवासी श्रीमती रूबीना बी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना से अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मैं भी इस योजना की लाभार्थी हूं। इस योजना की राशि से मुझे बहुत मदद मिल रही है। हमारी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए घरों से लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही मुख्यमंत्री जी ने हमें एक और तौहफा दिया है, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर अब 450 रुपए में मिलेगी। मुख्यमंत्री जी हम बहनों को विशेष ध्यान रखते हैं। इस योजना के लिए मैं हमारे भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देती हूं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि किसी वरदान से कम नहीं- श्रीमती प्रतिज्ञा सोनी
हितग्राही श्रीमती प्रतिज्ञा सोनी निवासी देवास ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से पहले हमें 01-01 हजार रुपए की राशि मिली। वे बताती हैं कि राखी के दो दिन पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 250 की राशि उपहार स्वरूप प्रदान की और उन्होंने वादा किया था कि अक्टूबर माह में राशि बढ़ाकर 1250 रुपए दी जाएगी। इसलिए अक्टूबर माह राशि 1250 रुपए आज हमारे खाते में आ गई है। वे कहती है कि इस राशि से मैं अपनी बेटी की पढ़ाई पर खर्च कर रही हूं। योजना की राशि हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देती हूं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मैं अपनी बेटी को सीखा रही हूं सिलाई- श्रीमती सागर नागर
देवास क्षेत्र के कालुखेड़ी निवासी श्रीमती सागर नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हम महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों पूरी हो रही है। पहले में कुछ भी सामग्री खरीदने के लिए घरों के सामने लेने पड़ते थे, लेकिन इस योजना से अब हमें बहुत मदद मिली है। इस राशि से मैं अपनी बेटी को सिलाई का करना सीखा रही हूं। मैं बहुत खुश हूं और हमारे भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देती हूं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मेरी गृहस्थी में मिल रही है मदद- श्रीमती सुशीला केवट
देवास की हितग्राही श्रीमती सुशीला केवट ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हम महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों पूरी हो रही है। वे कहती हैं कि घरों में साफ-सफाई तथा अन्य कार्य करके अपने परिवार का लालन-पालन कर रही हूं। वे बताती हैं कि मुख्यमंत्री जी की इस योजना से जो राशि मिल रही है, इससे मेरे बच्चों की अच्छी परवरिश करने में मदद मिल रही हैं। महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई इस योजना के लिए मैं हमारे भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देती हूं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मिल रही राशि से मैं बहुत खुश हूं- श्रीमती बबीता बिंदे
देवास की हितग्राही श्रीमती बबीता बिंदे ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हूं। इस योजना से हमारे जरूरतें पूरी हो रही हैं। यह राशि हमारे काफी मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपना वादा लगातार निभाया जा रहा है। पहले उन्होंने 01-01 हजार रुपए की राशि हमारे खाते में डाली वहीं अक्टूबर माह में उन्होंने 1250 रुपए की हमारे खाते में डाली। आगे वे इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए कर देंगे। यह राशि हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। इस योजना से हम आर्थिक तौर पर सुदृढ़ होंगे और हमें परिवार में लालन-पालन में कोई समस्या नहीं आएंगी। इस योजना के लिए मैं हमारे भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देती हूं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मिल रही राशि से मैं बहुत खुश हूं- श्रीमती लता
देवास की हितग्राही श्रीमती लता ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हूं। इस योजना से हमारे जरूरतें पूरी हो रही हैं। यह राशि हमारे काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के लिए मैं हमारे भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देती हूं।
