जनसुनवाई मे नागरिको की समस्याओ का निराकरण होने पर महापौर को दी बधाई
देवास। प्रति बुधवार की महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत 4 अक्टुबर बुधवार की जनसुनवाई मे विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा नागरिको से 18 आवेदन प्राप्त कर समय सीमा मे निराकरण किये जाने हेतु विभागो मे भेजा जाकर संबंधित अधिकारियो को निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल के द्वारा उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, राजस्व समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना, पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल के साथ 7 लायसेंसो का वितरण व्यवसाईयों को तथा 5 मजदूर डायरी एवं 6 पट्टो का वितरण हितग्राहियो को किया गया। श्री अग्रवाल के द्वारा 5 आवेदनो का मौके पर निराकरण करवाया गया आवेदको ने आवेदनो के निराकरण होने पर महापौर को धन्यवाद भी दिया। इसी प्रकार 3 आवेदन अन्य विभागो के प्राप्त हुए जिन्हे श्री अग्रवाल द्वारा संबंधित विभाग को सूचित करते हुए आवेदनकर्ताओ को संबंधित विभागो मे भेजा गया। इस अवसर पर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, प्रवीण पाठक आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

