व्यय प्रेक्षक श्री आकाश शंकर और श्री के. प्रसाद ने किया विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण
--------------
देवास 31 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में विधानसभा सोनकच्छ, देवास और हाटपीपल्या के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री आकाश शंकर एवं विधानसभा खातेगांव और बागली के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री के. प्रसाद ने विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण कर चेक पोस्टो पर एसएसटी टीमों से की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। इन दौरान उन्होंने टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।


