Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में स्वीप गतिविधि में गरबा एवं मतदाता जागरूकता हुआ रैम्प वॉक



देवास जिले में स्वीप गतिविधि में गरबा एवं मतदाता जागरूकता हुआ रैम्प वॉक








पाम्पारिक वेशभूषा के साथ मतदान संबंधी स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से मतदान के लिए किया जागरूक


------------


     देवास 17 अक्‍टूबर 2023/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जिला पंचायत देवास से संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने तथा शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्‍य से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास में गरबा एवं मतदाता जागरूकता रैम्प वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें पाम्पारिक वेशभूषा के साथ मतदान संबंधी स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से मतदान के लिए जागरूकता लाई जा सकें। इसी प्रकार मतदाता जागरूकता वॉक प्रतियोगिता के लिए थीम का चयन भी शतप्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से स्वीप अंतर्गत आयोग द्वारा निर्धारित बैनर पोस्टर, स्लोगन का उपयोग कर शतप्रतिशत मतदान के प्रयास किया गया। 


     प्रतियोगिता में शासकीय के.पी. कॉलेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, डाईट कॉलेज, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय विधि महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शासकीय जी.एन.एम. नर्सिग कॉलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया।


     इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, महिला बाल विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल, जिला कोषालय अधिकारी सुश्री नेहा कलचूरी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा, परियोजना अधिकारी डूडा सुश्री स्मिता रावल, प्रभारी विभागाध्यक्ष ई.टी.ई. विभाग कु. पूनम नामदेव, व्याख्याता ई.ई. विभाग श्रीमती शिवांगी मित्तल तथा मतदाता जागरूकता वॉक में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वासवा, जिला योजना अधिकारी श्रीमती अर्चना टोकेकर, जिला संयोजक श्रीमती सपना खर्ते, परियोजना अधिकारी अंत्यावसायी श्रीमती किरण खराडे, चिकित्सक डॉ. ममता जूनवाल, आयुष विभाग से डॉ. विवेक वैद्य, प्रभारी टी.पी.ओ. सी.एस.ई. विभाग में निर्णायक के रूप में उपस्थित रहें। 


     कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुती के रूप में कुमारी श्रुति शर्मा, कन्या महाविद्यालय देवास द्वारा मतदाता जागरूकता वॉक के दौरान मैं भारत हू गीत पर अपनी प्रस्तुती दी गईं। इसके पश्चात देवेन्द्र रावत, बी.एड. कालेज देवास तथा उनके ग्रुप के द्वारा पहले जाकर मतदान करों गीत पर प्रथम गरबा प्रस्तुती दी, गरबा नृत्य के माध्यम से इनके द्वारा लोगों को लोकतंत्र के उत्सव के बारे में बताया गया। शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय देवास से कृष्ण विश्‍वकर्मा द्वारा मतदाता जागरूकता वॉक के माध्यम से संदेश दिया गया कि प्रत्येक मत किमती है। डाईट कालेज के वैशाली ग्रुप द्वारा गरबा नृत्य के साथ-साथ ‘‘एक दो तीन चार मतदाता का दृढ विचार, न जाति पे न धर्म पे बटन दबेगा कर्म पर‘‘ का संदेश दिया गया। शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय के छात्र महक पंवार, अनुराग पाण्डे, मतदाताओं को अपने वॉक के माध्यम से समझाया की मतदान ही समाधान है। एक वोट ही हमारे देश का भाग्य बदल सकता है। प्रत्येक मतदाता को अपने मत का महत्व के बारे में जागरूक किया। 


     गरबा प्रतियोगिता में शिक्षा महाविद्यालय देवास (बी.एड.) प्रथम, शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (डाईट) देवास, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर शासकीय के.पी कालेज देवास रहा। इसी प्रकार मतदाता जागरूकता वॉक प्रतियोगिा में प्रथम स्थान पर एकल प्रस्तुत कुमारी श्रुति शर्मा, कन्या महाविद्यालय देवास रही, द्वितीय स्थान पर शिक्षा महाविद्यालय देवास (बी.एड.) तथा तृतीय स्थान पर शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (डाईट) देवास रहा।


     कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्याख्याता भौतिक शास्त्र श्री पंकज गुप्ता एवं व्याख्याता इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन श्रीमती वैशाली साहू तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग श्रीमती शिवांगी मित्तल द्वारा व्यक्त किया गया।