*आचार संहिता में देवास आबकारी की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही*
**कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋषव* *गुप्ता के निर्देशानुसार एवं* *सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में* आज दिनांक 13.10.2023 को व्रत *देवास स प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक राजकुमारी मंडलोई* को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर देवास शहर स्थित संजय नगर में एक पल्सर मोटरसाइकिल जिसका वाहन क्रमांक MP 41 NG 3814 को पीछा कर पकड़ा , वाहन से एक थैले में देसी मदिरा प्लेन की दो पेटियां में कुल 100 पाव देसी मदिरा जप्त की गई मौके से आरोपी वाहन चालक देवेंद्र सिंह निवासी संजय नगर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 106500 रुपए है
आज की कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार बालकृष्ण जायसवाल एवं नगर सैनिक किशोर का विशेष योगदान रहा
