Type Here to Get Search Results !

गैस ऐजेंसी द्वारा विकासखण्‍ड स्‍तर पर एलपीजी वितरण केन्‍द्र खोलकर संचालन स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये जाने की योजना

 जिला सहकारी विकास समिति की बैठक कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में हुई आयोजित


----------


गैस ऐजेंसी द्वारा विकासखण्‍ड स्‍तर पर एलपीजी वितरण केन्‍द्र खोलकर संचालन स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये जाने की योजना



---------


 देवास, 05 अक्टूबर 2023/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति और सहकारी संस्‍थाओं में आर्थिक अनियमितताओं पर त्‍वरित कार्यवाही के लिए बनाई गई जिला स्‍तरीय कमेटी की बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, उपायुक्‍त सहकारिता श्री परमानन्‍द गोडरिया, जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में बताया गया कि नई राष्‍ट्रीय सहकारी नीति एवं नया राष्‍ट्रीय सहकारी डाटाबेस के तहत देवास जिले में कृषकों, संस्‍थाओं, बैंक शाखाओं का डाटा बैस तैयार किया जा रहा है। जेम पोर्टल पर सहकारी समितियों को बतौर क्रेता के रूप में शामिल किया जा रहा है। केन्‍द्रीय पंजीयक कार्यालयों का कम्‍प्‍यूटरीकरण किया जा रहा है।


बैठक में बताया गया कि एलपीजी डिस्‍ट्रब्‍यूटर‍सिप के लिए बदलाव किये जा रहे है। गैस ऐजेंसी द्वारा विकासखण्‍ड स्‍तर पर एलपीजी वितरण केन्‍द्र खोले जायेंगे। जिसका संचालन स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जायेगा। पैक्‍स द्वारा संचालित बल्‍क कंज्‍यूमर पेट्रोल को रिटेल आउटलेट में बदलने की अनुमति देने और स्‍व सहायता समूह को जोडने की योजना है।


पैक्‍स सशक्तिकरण के लिए 63 हजार कार्यशील पैक्‍स संस्‍थाओं को एकल राष्‍ट्रीय सॉफ्टवेयर नेटवर्क के माध्‍यम से नाबार्ड के साथ लिंक किया जा रहा है। देवास जिले में 124 संस्‍थाओं में से 60 संस्‍थाओं का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष प्रगतिशील है। जिले की प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में पैक्‍स, डेयरी और मत्‍स्‍य संस्‍थाओं की स्‍थापना के लिए सकहारी संस्‍थाए कार्य कर रही है। जिले की सभी 496 ग्राम पंचायतें पैक्‍स का कार्यक्षेत्र है।


बैठक में बताया गया कि जिले में डेयरी और मत्‍स्‍य उत्‍पादक सहकारी संस्‍थाओं को का पंजीयन कार्य प्रगति पर है। खाद्य सुरक्षा अन्‍न भण्‍डारण योजना में देवास जिले की बहुउद्देशीय पैक्‍स ग्राम निमासा का चयन किया गया है। कॉमन सेवा केन्‍द्र के रूप में पैक्‍स (सीएससी) में देवास जिले में 22 केन्‍द्रों की स्‍थापना कर ली गई है। शेष कार्य प्रगतिशील है। नए किसान उत्‍पादक संगठन(एफपीओ) का चयन किया जा रहा है।


बैठक में बताया गया कि देवास जिले में 06 बहुउद्देशीय पैक्‍स संस्‍थाओं द्वारा जन औषधी केन्‍द्र के लिए आवेदन किया  है एवं 02 बहुउद्देशीय पैक्‍स संस्‍थाओं ने ड्रग लाईसेंस के लिए आवेदन दिया है। उर्वकर वितरण केन्‍द्र के रूप में जिले में 126 पैक्‍स के माध्‍यम से सदस्‍यों को खाद एवं बीज वितरण कार्य किया जा रहा है। पैक्‍स स्‍तर पर पीएम कुसुम योजना में देवास जिले में पैक्‍स संस्‍थाओं के सदस्‍यों के लिए इस योजना का क्रियान्‍वयन विचाराधीन है।


बैठक में बताया गया कि सहकारी बैंकों को आ रही कठिनाईयों के निवारण के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। देवास जिले में जैविक खेती के लिए 17 पैक्‍स संस्‍थाओं को बीज संघ की, 14 पैक्‍स संस्‍थाओं को जैविक संघ की तथा 10 पैक्‍स संस्‍थाओं को निर्यात संघ की रास्‍ट्रीय स्‍तर पर सदस्‍यता के लिए आवेदन किया गया है। देवास जिले में जिला सहकारी संघ के माध्‍यम से सहकारी क्षेत्र में शिक्षण एवं प्रशिक्षण की कार्य योजना बनाई जा रही है।