मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के 72 लाख किसानों को जारी की 1560 करोड़ की सम्मान निधि
-------------
जिलास्तरीय कृषक सम्मेलन कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी देवास में हुआ आयोजित
------------
प्रधानमंत्री फसल बीमा के 30 लाख दावों के 1058 करोड़ का सिंगल क्लिक से किया अंतरण
------------
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य में 4 लाख 30 हजार पट्टों के वितरण का किया शुभारंभ
----------
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सतना में राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन को किया संबोधित
----------
देवास 05 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में 72 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के 1 हजार 560 करोड़ का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 30 लाख दावों में 1 हजार 58 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जारी किए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 4 लाख 30 हजार परिवारों को पट्टों का वितरण भी किया। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास भू-अधिकार योजना (ग्रामीण) के 75 हजार, मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के 5 हजार 711 और स्वामित्व योजना के 3 लाख 50 हजार पट्टे हितग्राहियों को प्रदान किए गए।
जिलास्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी देवास में आयोजित हुआ। जिलास्तरीय कार्यक्रम में सतना में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को सुना गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास भू-अधिकार योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना और स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री भारत सिंह पटलावदा, श्री भेरूलाल अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, उप संचालक कृषि श्री आर पी कनेरिया, वैज्ञानिक उद्यानिकी श्री निशिथ गुप्ता, डॉ महेन्द्र सिंह, मण्डी सचिव श्री राजेश साकेत, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।

