Type Here to Get Search Results !

68 वा स्थापना दिवस मनाया गया मध्यप्रदेश का


 मध्‍य प्रदेश का आज 68वां स्‍थापना दिवस है। 1 नवंबर 1956 को मध्‍य प्रदेश राज्‍य का गठन हुआ था। वहीं, 1 नवंबर 2000 को इससे अलग कर छत्तीसगढ़ राज्‍य का गठन किया गया। आज मध्‍य प्रदेश स्‍थापना दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित होते है।

 देश के आजाद होने के कुछ समय बाद और उससे पहले मध्य प्रदेश को सेंट्रल प्रोविंस यानी मध्य प्रांत और बरार यानी सीपी एंड बरार के नाम से जाना जाता था। आजाद भारत में रियासतों को मिलाकर एकीकृत किया गया। इसके बाद एक नवंबर 1956 से अपना प्रदेश मध्य प्रदेश कहलाने लगा।



मध्य प्रदेश का निर्माण सीपी एंड बरार, मध्य भारत ( ग्वालियर-चंबल ), विंध्यप्रदेश और भोपाल से मिलकर हुआ था। इसके लिए आजाद भारत में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया। आयोग के पास उत्तर प्रदेश के बराबर बड़ा राज्य बनाने की जिम्मेदारी थी, क्योंकि इसे महाकौशल, ग्वालियर-चंबल, विंध्य प्रदेश और भोपाल के आसपास के हिस्सों को मिलाकर बनाना था।