देवास जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 तीसरा चरण 09 से 14 अक्टूबर तक
-----------
नियमित टीकाकरण में छुटे हुए 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण
------------
देवास, 05 अक्टूबर 2023/ जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा। किसी कारण छुटे हुए हितग्राही के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण का आयोजन 09 से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा। नियमित टीकाकरण में किसी कारण से छुटे हितग्राही अपने निकटतम स्वास्थ्य कार्यकर्ता से सम्पर्क कर इस महत्वपूर्ण अभियान में टीका अवश्य लगवाये। किसी भी बीमारी को जड़ से मिटाना है तो उसके लिए टीके के सभी निर्धारित डोज समय पर लगवाना आवश्यक है।
मिशन इंद्रधनुष की सबसे खास बात ये रहेगी कि टीकाकरण यूवीन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। अब टीको की एन्ट्री डिजिटल प्लेटफार्म पर होगी। महिलाओं को पहली बार गर्भवती होने पर टीडी के दो डोज और दूसरी या अधिक बार गर्भवती होने पर बूस्टर डोज लगेगा। बच्चों के जन्म पर ओपीवी, बीसीजी और हेपेटाइटिस बी का टीका लगता है। इसके बाद 5 अन्य तरह के टीके इसमें कवर किए जाएंगे। मिशन इंद्रधनुष दूसरा चरण 6 दिन चलेगा।

