Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 03 प्रकरण किये पंजीबद्ध

 देवास जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 03 प्रकरण किये पंजीबद्ध




----------------


     देवास 27 अक्‍टूबर 2023/ देवास जिले में आबाकारी विभाग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा व्रत देवास (ब) में कार्यवाही की गई। जिसमें में कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्यवाही के दौरान 35 पाव देशी मदिरा, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 500 किलो  महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त सामाग्री का मूल्य लगभग 55 हजार 150 रुपए है।


     कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी.पी. सिंह, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, निहाल, वैशाली, निकिता शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।