*आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई*
**कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋषव* *गुप्ता के निर्देशानुसार एवं* *सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के* *मार्गदर्शन में एवं आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मण्डलोई के नेतृत्व में* आज दिनांक *21.09.2023* को वृत्त सोनकच्छ के भोरासा कंजर डेरे में 6 चलित भट्टियां बरामद हुई। आबकारी स्टाफ को देखकर वहां से लोग जंगल की तरफ भाग गये। जलती भट्टी को मौके पर नष्ट किया गया तथा ड्रमो मैं भरे महुआ लाहन की मात्रा लगभग 9200 किलोग्राम एवम 115 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद हुई। जप्त महुआ लाहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 10 प्रकरण पंजीबद किए गए प्रकरणो को विवेचना लिया गया, जप्त सामाग्री का बाजार मूल्य लगभग. 943000 रुपए है।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा, विजय कुचेरिया, डी पी सिंह, उमेश स्वर्णकार, कैलाश जामोद, मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, राजाराम रैकवार, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, विकास गौतम, दीपक टटवाडे, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता नवागत आरक्षक निहाल खत्री, निकिता परमार, वैशाली सोलंकी एवं नगर सैनिक सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।





