राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ, नर्सिंग कालेज देवास में हुआ लाईव वेबकास्ट
-----------
देवास 13 सितम्बर 2023/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मु ने आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया। आयुष्मान भवः अभियान शुभारम्भ के लाईव सीधा प्रसारण वेब कास्ट द्वारा जिला अस्पताल परिसर जीएनएमटीसी कालेज में किया गया। जहां कार्यक्रम को अधिकारियों, स्टॉफ और प्रशिक्षणार्थियों द्वारा देखा गया। इसी प्रकार ब्लॉक और हेल्थ एवं वैलनेस सेन्टर मे भी लाईव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जहा स्टॉफ और अन्य लोगो द्वारा देखा गया।
सीएमएचओ डॉ उईके ने बताया कि भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक वृहत एवं व्यापक स्वास्थ्य अभियान आयुष्मान भवः अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री भारत सरकार डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा एवं मध्यप्रदेश में आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं गैस राहत श्री विश्वास सारंग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मिशन कार्यालय भोपाल से किया गया।
सीएमएचओ डॉ. उईके ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान का मूल उददेश्य स्वास्थ्य देखभाल सेवायें अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना है। इसके लिए जन-जन में जागरूकता बढाना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई), आभा आईडी निर्माण, गैर-संचारी रोगों की जांच व प्रबंधन, सिकल सेल एनीमिया रोग की जांच और प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं/सुविधाओं की पहुंच, सुनिश्चित करना, प्रत्येक ग्राम/शहरी वार्ड ग्राम पंचायत में सभी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की अदायगी सुनिश्चित करना, समाज के प्रत्येक व्यक्ति हेतु स्वास्थ्य सेवायें/सुविधायें सुलभ कराना। इसके लिए आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेलो को आयोजन किया जायेगा।
इस दौरान जिला अस्पताल देवास में डॉ. डी. के. राठौर, डॉ. के. के. धुत, डॉ. आनंद मानधन्या, डॉ. अश्विन सोनगरा, डॉ. अमित चौबे, डॉ. सौरभ शर्मा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अंगदान प्रतिज्ञा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि दुबे ने किया एवं आभार जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर ने माना।




