भारत सरकार के दल ने लक्ष्य कार्यक्रम अंतर्गत देवास जिले कि दो स्वास्थ्य संस्था कन्नोद और बागली मे किया राष्ट्रीय लक्ष्य मूल्यांकन ।
......................
देवास जिले कि दो स्वास्थ्य संस्था सीएच कन्नोद और सीएचसी बागली मे भारत सरकार के दल ने किया राष्ट्रीय लक्ष्य मूल्यांकन ।
.........................
देवास 16 सितम्बर 2023/ भारत शासन और राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार निर्धारित मापदण्ड अनुसार कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता जी मार्गदर्शन में देवास जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं/अस्पतालों का सम्पूर्ण कायाकल्प किया जा रहा है। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं बढाकर आम नागरिको के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। देवास जिले के लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि जिला चिकित्सालय देवास के लेबर रूम (प्रसूति कक्ष) ने लक्ष्य के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन (नेशनल सर्टिफिकेशन) पुर्व मे प्राप्त कर लिया है। अब दो दिवस मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली और सिविल अस्पताल कन्नोद मे लक्ष्य कार्यक्रम अंतर्गत का लक्ष्य राष्ट्रीय मुल्यांकन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि लक्ष्य कार्यक्रम अंतर्गत भारत सरकार की टीम से राष्ट्रीय मुल्याकनकर्ता डॉ के श्रीनिवास वर्मा आन्ध्रप्रदेश एवं डॉ आशीष शर्मा छत्तीसगढ़ सयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली और शनिवार को सिविल अस्पताल कन्नोद मे लक्ष्य का राष्ट्रीय लक्ष्य मूल्यांकन मुल्यांकन किया गया। लक्ष्य कार्यक्रम के तहत लेबर रूम मे गुणवत्ता सुधार की पहल है। जिसका उदेश्य इंट्रापार्टम और तत्काल पोस्ट-पार्टम अवधि के दौरान माताओं और नवजात शिशु की देखभाल की गुणवत्ता मे सुधार को देखा जाता है। लक्ष्य कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता प्रमाणन के लिए अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सेवाओं का सूक्ष्म रूप से निरीक्षण किया गया स दल के द्वारा ओपीडी, मेडिसिन वितरण, लैब जनरल वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, लेबर रूम आदि का निरीक्षण कर इनसे संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई निरीक्षण के दौरान पाई गई ,पीएनसी वार्ड का निरीक्षण, भर्ती मरीजों से संवाद कर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली ,प्रसुति कक्ष की निर्धारित मापदण्ड अनुसार मूलभूत सुविधाओं को देखा, लेबर रूम इंचार्ज से चर्चा की शासन स्तर से प्रसुता महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली ,रिकार्ड का भौतिक सत्यापन किया गया।
राष्ट्री मुल्याकनकर्ता द्वारा फिडबेक दौरान बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली में सीमित मानव संसाधन एवं इन्फ्रास्ट्रचर होने के बाद भी उत्तम स्वास्थ्य सेवाएॅ गर्भवती माताओं बच्चों एवं सामान्य मरीजों को दी जाकर आकस्मिक चिकित्सा नियमानुसार प्रदान की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अन्य स्टॉफ का सहयोग एवं कार्य सराहनीय रहा। बागली ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ हेमन्त पटेल साथ ही जिले एवं ब्लॉक की कर्मचारी उपस्थित रहे।, दुसरे दिवस शनिवार को कन्नौद मे निरीक्षण के पश्चात राष्ट्रीय दल द्वारा फीडबैक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें संस्था प्रभारी डॉ. लोकेश मीणा द्वारा मां नर्मदा एवं सिद्धेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया गया इस अवसर पर लक्ष्य की ओर लगातार मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. अर्चना मिश्रा मैडम, प्राची मैडम और राज्य एमएच टीम को धन्यवाद दिया, राष्ट्रीय लक्ष्य मूल्यांकन के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक कामाक्षी दूबे, एमएच समन्वयक, आंतरिक मूल्यांकनकर्ता अंकित, नेहा और आईपीएएस समन्वयक विदिश कुलकर्णी, मेरी थॉमस ,डॉ.दीपक यादव डॉ ,राजकुमार बारवाल, डॉ तरुण सुमन, डॉ.नंदिनी ठाकुर, वंदना मंडलोई ,सुषमा विश्वकर्मा, हरीश शर्मा ,बलराम बेनीवाल एवं संस्था के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन दिनेश साहू के द्वारा व्यक्त किया गया ।





