देवास जिले में डेंगू से बचाव के लिए आयोजित किया जा रहा डेंगू सफाई पखवाडा
------------
जिले में 17 सितम्बर तक लगातार जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित
------------
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कर रही है सर्वे, टेमोफास का किया जा रहा है छिडकाव
------------
देवास, 04 सितम्बर 2023/ देवास जिले में डेंगू से बचाव के लिए डेंगू सफाई पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कर फिवर सर्वे कर रही है। टेमोफास का छिडकाव किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पंचायत और शिक्षा विभाग द्वारा अंर्तविभागीय टीम बनाकर जिले में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए 17 सितम्बर तक लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि फीवर के मरीजों के ब्लड सैम्पल लिये जा रहे है। जिले में आज तक कुल 20 व्यक्ति डेंगू पॉजिटीव पाये गये है, जिसमें 01 बालिका कि मृत्यु हो गयी थी। अन्य सभी मरीजों की स्थिति ठीक है, सिविल अस्पताल खातेगावं में अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया। सीएमएचओं ने बताया कि डेंगू बुखार के लक्षणों में तेज बुखार, शरीर पर दाने, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, कुछ गंभीर मामलों में रक्तस्राव और सदमा होता है, जो जीवन के लिए खतरा हो सकता है अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण हो तो चिकित्सक को दिखाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि देवास जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरंतर कैम्प लगाकर मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है। खातेगावं ब्लाक के ग्राम दीपगांव में मरीजों के सैंपल लिए गए और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और हेपेटाइटिस बी और सी की जांच करवायी गयी और ग्राम में फीवर सर्वे, लार्वा सर्वे और टेमोफास का छिड़काव करवाया। 24 घण्टे स्वास्थ्य विभाग कि टीम ग्राम में कार्य कर रही है। फीवर मरीजों के सेम्पल लेकर जांच और उपचार किया जा रहा है।



