जिला जेल देवास में बंदियों के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
-----------
देवास 12 सितम्बर 2023/ जिला जेल देवास में जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई देवास द्वारा बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसटीआई, एचआईवी टीवी एवं हेपेटाइटिस की जागरूकता जांच की गई। शिविर में डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा ने टीवी एवं हेपेटाईटिस तथा श्री जी.पी. खरे डीआईएस दिशा ने एचआईवी तथा एसटीआई पर जानकारी दी। शिविर की उपयोगिता तथा महत्व को बंदियों को विस्तार पूर्वक समझाया।
शिविर में जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे, जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा एवं जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद फारूख खांन, राहुल शर्मा, अक्षय शर्मा, सुनिता जोशी, आदिल खांन, महेन्द्रसिंह जादोन, अजय भावसार, मुकेश राठोर, वैशाली भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित थे।

