Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर जिले के श्री संतोष सरोठिया मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर का कर रहे हैं संचालन

 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर जिले के श्री संतोष सरोठिया मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर का कर रहे हैं संचालन



--------------


आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रही है धन्यवाद


-------------


     देवास 01 सितंबर 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम पानीगांव निवासी श्री संतोष सरोठिया ने भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर का कार्य प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। योजना का लाभ मिलने एवं मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर प्रांरभ होने से श्री संतोष सरोठिया काफी प्रसन्न है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। आत्मनिर्भर बनने पर हितग्राही श्री संतोष सरोठिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे है।


     जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी श्री संतोष सरोठिया को दी गई। ऑनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर बैंक ऑफ इंडिया पानीगांव में प्रेषित किया। बैंक ऑफ इंडिया पानीगांव से 9 लाख 50 हजार रूपये का मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर के लिए स्वीकृत किया गया। श्री संतोष सरोठिया ने बताया कि राशि स्वीकृत होने के पश्चात उन्होंने होली चौक पानीगांव में मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर का संचालन प्रारंभ किया। वे बताते हैं कि उनके द्वारा 03 व्‍यक्तियों को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। उनके द्वारा नियमित रूप से किश्त भी जमा की जा रही है। योजना का लाभ मिलने एवं आत्मनिर्भर बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।