Type Here to Get Search Results !

नेशनल लोक अदालत 9 सितम्बर शनिवार को संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा कराने पर मिलेगी नियमानुसार छूट

 नेशनल लोक अदालत 9 सितम्बर शनिवार को

संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा कराने पर मिलेगी नियमानुसार छूट

देवास। नेशनल लोक अदालत को आयोजन 9 सितम्बर शनिवार को किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर दाताओ व जलकर उपभोक्ताओ को अपनी बकाया राशि पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी। करदाता अपने करो का भुगतान निगम कार्यालय के साथ—साथ न्यायालय परिसर व झोन क्रमांक भगवती द्वार सराय झोन क्रमांक 2 उज्जैन रोड ईटावा बस स्टेण्ड पर भी झोन कार्यालयो मे कर सकते है। निगम कार्यालय व झोन कार्यालयो मे कर जमा करने का समय प्रात: 10.30 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा न्यायालय परिसर मे प्रात: 10.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक रहेगा। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने न्यायालय परिसर एवं निगम कार्यालय व झोन कार्यालयो मे करदाताओ के बैठने एवं पीने के पानी की व्यवस्था किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये। महापौर ने संपत्तिकरदाताओ व जलकर उपभोक्ताओ से अपील की है कि वे आयोजित नेशनल लोक अदालत मे अपने करो का भुगतान कर नियमानुसार दी जा रही छूट का लाभ अवश्य उठावें तथा आपके द्वारा जमा किये करो से शहर मे होने वाले विकास कार्यो मे सहभागी बनें।