Type Here to Get Search Results !

इस बार 3 बार तैरी भगवान नृसिंह की पाषाण प्रतिमा







 देवास

देवास जिले के हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में भगवान नरसिंह का मंदिर है जहां पर भगवान नरसिंह की पाषाण प्रतिमा स्थापित है उसे पाषाण प्रतिमा के बारे में यह मान्यता है कि यह पाषाण प्रतिमा जिसको डोल ग्यारस के दिन पानी में तेरा आया जाता है यदि प्रतिमा तीन बार पानी में तैरती है तो जिले व प्रदेश के लिए यह आने वाला वर्ष सुखद व सफल रहेगा एवं अकाल व अतिवृष्टि व कोई भी आपदा का सामना जिले के साथ प्रदेश के निवासियों को नही करना पड़ेगा

इस पाषाण प्रतिमा को वहीं के पुजारी के द्वारा मन्दिर से नदी के घाट पर ले जाया जाता है और पुजारी नदी के मध्य में तीन बार  छोड़ते है यदि प्रतिमा 2 बार तैरती है तो आनेवाले साल में कोई भी आपदा या अनहोनी होती है यदि प्रतिमा सिर्फ 1 बार तैरती है तो आनेवाले साल मैं अनिष्ट होने की सम्भावना होती है

इस बार प्रतिमा 3 बार तैरती हुई दिखाई दी है तो इससे यह सम्भावना है कि आनेवाले साल जिले व प्रदेश के लिए अच्छा रहेगा इस अवसर पर हाटपीपल्या में दूर दूर से भक्त व दर्शनार्थी आते है और भगवान नृसिंह की पाषाण प्रतिमा को बीच नदी में तैरते हुए देखते हैं