Type Here to Get Search Results !

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग के द्वारा विगत दो दिवसों में की गई लगातार कार्रवाई मैं कुल 22 प्रकरण कायम किए गए

 *आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग के द्वारा विगत दो दिवसों में की गई लगातार कार्रवाई मैं कुल 22 प्रकरण कायम किए गए







*

 

 *कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं  सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमान राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में*  दिनांक  11 एवं 12. 9 .2023 को देवास जिले के सभी व्रतो में अलग-अलग कार्रवाई की गई जिसमें

 देवास अ में मक्सी रोड ,उज्जैन रोड ,राजपूत ढाबा देवास ब में एवं बरोठा क्षेत्र में एवं डबल चौकी ,सोनकच्छ में पीपलरावा क्षेत्र में ग्राम घिचलाई जामगोद ,वृंदावन ढाबा ,अपना ढाबा ,ज़ायक़ा ढाबा ,बागली में बागली क्षेत्र एवं बागली ब में हाटपिपलिया एवं चापडा क्षेत्र में एवं खातेगांव सहित अलग-अलग जगह पर कार्रवाई की गई पूरे जिले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत कुल 22 प्रकरण कायम किए गए जिसमें जप्त सामग्री देसी मदिरा प्लेन के 128 पाव ,3 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की ,10 बोतल बियर ,11 कैन बियर, 101 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 1450 किलो महुआ लहान बरामद किया गया एवं लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया , की गई कार्रवाई में  जप्त सामग्री का मूल्य 181590 रुपए  है

 आज की कार्यवाही में *आबकारी उपनिरीक्षक  विजय कुचेरिया  राजकुमारी मंडलोई , डीप सिंह, निधि शर्मा प्रेम नारायण यादव, कैलाश जामोद ,दिनेश भार्गव आरक्षक नितिन सोनी, राजा राम जी दीपक धुरिया बालकृष्ण जायसवाल गुरु दत्त वर्मा, आशीष, शंकर लाल परते, विकास गौतम दीपक  नेहाल खत्री, वैशाली एवं सैनिक बल केदार चौधरी, संजय शर्मा किशोर,अनिल एवं अनिल सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।