Type Here to Get Search Results !

भाजपा 2023 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरों के लड़ रही है क्या भाजपा 2047 की तैयारियां शुरू कर रही है

 विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि अपने संगठन के माध्यम से हमेशा चुनावों के लिए तैयार होती है

जहां पर संगठन के माध्यम से आनेवाले चुनाव में कब कैसे ओर किस प्रकार से चुनाव में अपनी बात जनता तक पहुँचायी जाये भली भांति से जानती है

इसका फायदा भी उसे मिलता है और तो ओर 2014 में जब देश की जनता ने देश मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो देश ने देखा कि देश ने विपरीत परिस्थितियों में विश्व में अपना स्थान बनाया

इन्हीं कारणों से भाजपा संगठन ने स्वर्णिम काल के लिए अपने संगठन की सेकण्ड लाइन को तैयार करना प्रारंभ कर दिया है इसीलिये भाजपा कोई भी प्रयोग करने से हिचकिचाहट नही रखती है कर्नाटक चुनाव में भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन केंद्रीय कार्यसमिति ने उसको स्वीकार किया था

ओर 2023 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी मुख्यमंत्री के चेहरों के बिना विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना चुकी हैं ताकि किसी को भी यह वहम उत्पन्न न हो जाये कि वह पार्टी से बड़ा है साथ ही अपनी पार्टी में सेकण्ड लाइन नेतृत्व के लिए तैयार कर सके

ओर पांचो विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में पार्टी के द्वारा कराये गये सर्वे के आधार पर टिकट वितरण करेगी पार्टी जहां एक ओर ऊर्जावान युवा कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में मौका देंगी वही अनुभवी पार्टी के नेताओं के साथ इस चुनावी मैदान में उत्तरने को तैयार है लेकिन इस बार सूत्रों के अनुसार पार्टी एक व्यक्ति एक टिकट को ही प्राथमिकता दे रही है इस बार जितने वाले को छोड़कर परम्परागत सीटो पर जहाँ से भाजपा हमेशा से ही जीतती है वहाँ पर नये योग्य उम्मीदवार घोषित कर सकती है।