जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी में लगभग 16 हजार मीट्रीक टन और विपणन संघ के गोदामों में लगभग 05 हजार मे.टन रासायनिक खाद उपलब्ध
------------
जिले के किसान भाई खाद ले जायें, चिंता से मुक्ति पाये
-----------
देवास, 15 सितम्बर 2023/ उपायुक्त सहकारिता श्री परमानंद गोडरिया ने बताया कि जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी में लगभग 16 हजार मीट्रीक टन और विपणन संघ के गोदामों में लगभग 05 हजार मीट्रीक टन रासायनिक खाद उपलब्ध है। इस मात्रा को किसान अभी से विक्रय कर अपने घर में सुरक्षित रख सकते है। रबी सीजन के दौरान खाद वितरण में भीड़ से होने वाली अनावश्यक कठनाई से बच सकते है। किसानों की सुविधा के लिये यह नई व्यवस्था स्थापित की है कि नगद तथा वस्तु दोनों रूप में खाद प्राप्त करने के लिये मूल भूअधिकार पुस्तिका दिखानी होगी, जिस पर पड़ताल के पश्चात विक्रेता शील लगाकर मात्रा और दिनांक अंकित करेंगे तथा इसकी छायाप्रति विकय केन्द्रों पर प्रदाय करनी होगी, ताकि सुविधाजनक रूप से प्राथमिकता के आधार पर खाद वितरण किया जा सके।
संस्थाओं के सदस्य जो खाद प्राप्ति की पात्रता रखते है संबंधित संस्थाओं से खाद प्राप्त कर लें। जो किसान इन संस्थाओं के सदस्य नहीं है, या कालातीत आदि कारणों से खाद प्राप्ति हेतु अपात्र है, वे किसान विपणन संघ के नगद विकय केन्द्र देवास, सोनकच्छ, हाटपिपल्या कन्नौद और खातेगांव इसी के साथ-साथ विपणन सहकारी संस्था देवास, खातेगांव, सोनकच्छ, कन्नौद और हाटपिपल्या के नगद विक्रय केन्द्रों से खाद प्राप्त कर सकते है। यही नहीं किसान कृभकों तथा अन्य नीजि डिलरों से भी खाद प्राप्त कर सकते है।